सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद में हुई लड़कियों की 42वीं जूनियर राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। फाइनल मैच में हिमाचल की टीम ने हरियाणा की टीम को 35-33 से हरा दिया, जबकि अंतर काल में हरियाणा की टीम बढ़त लिए हुए थी। ऐसे में हरियाणा कीटीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले के मैचों में हरियाणा की टीम ने उत्तराखंड को 17 गोल से, पश्चिम बंगाल को 15 गोल से, चंडीगढ़ को 18 गोल से, आंध्र प्रदेश को 18 गोल से तथा साईंको 14 गोल से हराया था। हरियाणा हैंडबाल संघ के महासचिव डॉ. जुगमिंदर श्योकंद ने बताया कि इस टीम में निकी, मीनू, प्रियंका, अंकिता जींद से, खुशबू, मोनिका, रितु, पूजा हिसार से, काजल, सोनीका, किरण नरवाना से, आशा व मोनिका दनोदा से, रितिका अंबाला से,दीक्षिता करनाल से, मोनिका भिवानी से, काजल पानीपत से, प्रीति रोहतक से थी। उन्होंने कहा कि टीम ने प्रशिक्षक अनूप सिंह व संतोष धीमान के नेतृत्व में सफलता हासिल की। विजेता टीम को हरियाणा हैंडबाल संघ के प्रधान जयप्रकाश, वरिष्ठ उपप्रधान मोहम्मद शाइन, राजीव रत्न, प्रदीप डागर ने बधाई संदेश भेजा।
Scrap aluminium life cycle analysis Aluminium scrap value maximization Scrap metal refurbishment
Aluminium scrap circular economy Aluminum scrap packaging Scrap metal industry