सत्यखबर, चढ़ीगढ़
बता दे की कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा का जवाब भाजपा ट्रैक्टर यात्राओं से ही देगी। इसके लिए भाजपा ने पांच प्रमुख लोकसभा क्षेत्रों में ट्रैक्टर यात्राएं निकालने का खाका तैयार किया है। भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के पंजाब और हरियाणा दौरे से पहले किसानों को कृषि कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर यात्राएं निकाल रहे थे, तब पार्टी ने इनमें पूरी ताकत नहीं झोंकी थी। भाजपा का उद्देश्य किसानों को जागरूक करने का था, मगर राहुल गांधी के पंजाब व हरियाणा में घूमने के बाद भाजपा ने ट्रैक्टर यात्रा में पूरी जान लगा दी है।
सीेएम मनोहर लाल से चर्चा करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने ट्रैक्टर यात्राओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया है। इन ट्रैक्टर यात्राओं का नेतृत्व भाजपा सांसद और राज्यसभा सदस्य करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर और रतनलाल कटारिया किसानों को जागरूक बनाने में जुटे हैं। प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कृषि मंत्री जेपी दलाल, सांसद धर्मबीर, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कविता जैन व राजीव जैन ने भी किसानों को जागरूक बनाने का बीड़ा उठा रखा है।
सोनीपत संसदीय क्षेत्र की भाजपा की ट्रैक्टर यात्रा काफी अहम है। बरोदा विधानसभा सीट सोनीपत जिले में ही पड़ती है। यहां 3 नवंबर को चुनाव है और 10 नवंबर को नतीजे आने हैं। भाजपा इस सीट को किसी भी सूरत में जीतना चाहती है। भाजपा की सोनीपत संसदीय क्षेत्र की इस ट्रैक्टर यात्रा का प्रमुख केंद्र जाट बाहुल्य गोहाना होगा। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी विधायक जगबीर मलिक प्रतिनिधित्व करते हैं।
Aluminium scrap value enhancement Aluminium finishing recycling Metal reclaiming yard operations