सत्य खबर, हिसार
हरियाणा के करनाल जिले में बीजेपी नेताओं को बैठक में जाने से रोकने की कोशिश कर रहे किसानों पर शनिवार को लाठीचार्ज कर दिया गया। करनाल में घरौंडा के पास बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां भांजी, लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फू टे और खून बहा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गुस्साए किसानों ने हरियाणा जाम करने का आह्वान कर दिया। जिसके बाद शहर-शहर किसान सडक़ों पर आ गए हैं।
करनाल लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने हिसार, सिरसा, फ तेहाबाद, भिवानी, जींद, रोहतक, अंबाला, करनाल, पानीपत व सोनीपत समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में हाईवे और टोल जाम कर दिए हैं। किसानों में भारी रोष है।
हिसार में किसानों ने चारों तरफ से रोड जाम कर दिया है। दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ व पंजाब जाने वाले सभी नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। रामायण टॉल और सुरेवाला चौक पर भारी संख्या में किसान सडक़ पर बैठ गए हैं। किसान लगातार पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि आगामी कॉल तक सब सडक़ें जाम रहेंगी।
इन रूट पर लगा है जाम, जाने से बचे
शम्भू बेरियर जाम, दिल्ली.चंडीगढ़ हाईवे जाम, दिल्ली.पटियाला हाईवे जाम, अलेवा हाईवे जाम, हिसार हाईवे जाम, रोहतक-पानीपत रोड जाम, जींद- रोहतक हाईवे जाम, जींद-पटियाला हाईवे, कालका-शिमला हाईवे,
भिवानी. में कितलाना टोल पर दादरी-भिवानी हाइवे, भिवानी-हिसार हाईवे, पंचकूला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा, पंचकूला-शिमला हाईवे, सुरेवाला मोड़, बद्दोवाला टोल, तितरम मोड़, धमतान साहिब इसके अलावा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर भी जाम लगाया गया है। वहीं सोनीपत से गुजरने वाले केएमपी और केजीपी पर भी किसानों ने जाम लगा दिया है।
Safety precautions in handling aluminum scrap Aluminium scrap theft prevention Metal scraps recycling