सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
weather update of haryana
हरियाणा में मानसून फिर एक्टिव हुआ है। राज्य के अधिकांश जिलों में 22 अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
उत्तर हरियाणा के सभी 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर वॉर्निंग दी गई है। इनमें यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। वैसे अगस्त में इस बार काफी कम बारिश हुई है।
7 दिन की बारिश का आंकड़ा देखें तो सामान्य से 72% कम बारिश हुई है। हालांकि मानसून सीजन की यदि बात करें तो जून, जुलाई और अगस्त में अब तक 18% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
इन जिलों में बारिश होने के आसार
जिन जिलों में बारिश होने के आसार हैं, उनमें उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल शामिल हैं। वहीं दक्षिण और दक्षिण पूर्व में गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। राज्य के पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के किसी भी जिले को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।
कल ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाब का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव होने के आसार हैं। पश्चिम से पूरब की ओर हवा चलने से मौसम में यह बदलाव आया है। यही कारण है कि राज्य में कल भी कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।