सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :
A felicitation ceremony was organized in honor of Bigg Boss winner Elvish Yadav at Tau Devilal Stadium in Gurugram.
एल्विस यादव के सम्मान में सी एम खट्टर ने कहा कि एक नवंबर को हरियाणा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा में उभरते युवा वर्ग की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्रदेश के 10 मेधावी युवा शक्ति को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार शाम ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बिग बॉस (ओटीटी) सीजन-2 के विजेता एल्विश यादव के अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। सीएम ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हर जिले कस्बे शहर में एक से एक कलाकार, गायक होनहार बच्चे रहते हैं। हरियाणा देश में ऐसा पहला प्रदेश है, जहां प्रत्येक क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित प्रोत्साहन देकर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।
हरियाणा के सीएम ने आगे कहा कि देश व प्रदेश के भविषय की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी की कंधों पर है। युवा वर्ग अपने हौसले और जुनून को सही मार्ग पर ले जाएं। तो एक सकारात्मक समाज की रचना कर सकते हैं। वही मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित युवा शक्ति से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताएं। नशा एक सामाजिक बुराई है। युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए, तभी उनका एवं राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।
उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र के कर्णधार हैं। ऐसे में हम सभी को हमारे आसपास फैल रही इस बुराई के प्रति सावधान रहना होगा। सीएम ने एल्विश यादव व उनके स्वजन का सम्मान कर उन्हें आश्वस्त किया कि एल्विश की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में हरियाणा सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। इस वर्ष हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले हरियाणा प्रतिभा सम्मान समारोह में भी उनको विशेष रूप से सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान एल्विश व उनके माता-पिता को बिग बॉस (ओटीटी) की विजेता ट्राफी भी भेंट की। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, जिले के उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन, एसडीएम रविंद्र यादव, एल्विश के पिता रामावतार यादव सहित एनसी आर क्षेत्र सहित उनके प्रशंसक महिला पुरुष व बच्चे काफी संख्या में देवीलाल स्टेडियम में पहुंचे हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से भी पूरे देवीलाल स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी। वहीं दिल्ली की एक कंपनी से हजारों की संख्या में बाउंसर मांगे गए थे।
A felicitation ceremony was organized in honor of Bigg Boss winner Elvish Yadav at Tau Devilal Stadium in Gurugram.