सत्यखबर, सतीश शर्मा
अब तक आपने लाल मिर्च के नुकसान के बारे पढ़ा व सुना होगा पर आज आपको इसके फायदे भी बता देते हैं। जैसा की आप जानते हैं लाल मिर्च का इस्तेमाल कई कर तरह के व्यंजनों में किया जाता हैण्। ये मिर्च आमतौर पर पतली और लाल होती है। लाल मिर्च में अधिक मात्रा में कैप्साइसिन होता है। लाल मिर्च तीखा स्वाद देता है।
इसमें विटामिन ए, बी 6, सी, पोटैशियम, मैंगनीज और फ्लेवोनोइड जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। लाल मिर्च कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। ये मेटाबॉलिस्म तेज करने और हृदय को स्वस्थ रखती है। लाल मिर्च को जोड़ों के दर्द और अन्य सूजन संबंधी स्थितियों से राहत दिलाने के लिए भी जाना जाता है।
मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए :
ये मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। ये हमारी भूख को दबाने का काम करती है। कैप्साइसिन कंपाउंड के कारण हमारे शरीर में गर्मी पैदा होती है। इस प्रक्रिया में ये फैट और कैलोरी बर्न करने का काम करती है। कैप्साइसिन से भरपूर आहार को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैंण्। ये मेटाबॉलिज्म तेज करने का काम करता है।
पाचन तंत्र के लिए :
लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन पेट के अल्सर को ठीक करने में मदद कर सकता है। ये आंतों की गैस, पेट दर्द, दस्त और पेट की खराबी को भी ठीक करने में मदद कर सकता है।
ब्लड प्रेशर के लिए :
लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच मिर्च मिलाएं रात को सोने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगी।
कैंसर के लिए :
अध्ययन के अनुसार लाल मिर्च में कैप्साइसिन कंपाउंड होता है। ये स्तन कैंसर कोशिकाओं को बढऩे से रोकता है। ये स्तन कैंसर जैसी समस्या होने से बचाता है।
जोड़ों के दर्द में :
कैप्साइसिन दर्द निवारक प्रभावों के लिए भी जानी जाती है। जोड़ों के दर्द के लिए कैप्साइसिन युक्त क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। इसमें एंटी.इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
हृदय के स्वास्थ के लिए :
लाल मिर्च हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। ये अस्थमा के लक्षणों को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए हृदय जोखिम को कम करने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
Aluminium price fluctuations Aluminium scrap heat treatments Metal scrap utilization