हरियाणा

विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति ने छात्राओं को बांटे सैनेटरी नैपकिन

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

HBSE Haryana Board: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, अब मार्कशीट डाउनलोड करने का सबसे तेज़ तरीका जानिए
HBSE Haryana Board: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, अब मार्कशीट डाउनलोड करने का सबसे तेज़ तरीका जानिए

सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति ने गांव धनौरी गांव के कन्या स्कूल में छात्राओं को मुफ्त सैनेटरी पैड बांटे। संस्था ने लगभग 200 छात्राओं को सैनेटरी पैड वितरित किये। संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्षा डा. सुलक्षणा अहलावत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान मासिक स्राव और अवशोषण क्षमता वाले पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं एवं लड़कियां एक ही पैड को लम्बे समय तक इस्तेमाल करती हैं। जो ये खतरनाक हो सकता है, क्योंकि कुछ पैड्स सिर्फ वन टाइम यूज के लिए बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं उसे ज्यादा समय तक इस्तेमाल करेंगी, तो बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने की संभावना ज्यादा रहती है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था महिलाओं के अधिकारों के लिए कार्य कर रही है। अनिल कुमार ने कहा कि सैनेटरी पैड आज हर बेटी, हर महिला का पहला अधिकार और जरूरत है, लेकिन आज भी बहुत सी लड़कियां एवं महिलाएं इससे वंचित हैं। इस अवसर पर प्राचार्य केवल सिंह, सरबजीत, शीतल, नन्दकिशोर, राकेश अहलावत, सुरेश भारद्वाज, अमित सिंह, विकाश कुमार, राहुल, नवीन, अनिल कुमार सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Punjab and Haryana High Court: अर्धसैनिक बलों में बीमारी से रिटायरमेंट पर भी मिलेगा पेंशन का हक – हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
Punjab and Haryana High Court: अर्धसैनिक बलों में बीमारी से रिटायरमेंट पर भी मिलेगा पेंशन का हक – हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Back to top button