सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
विश्व हिन्दू परिषद की नरवाना इकाई ने शहर में प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील शास्त्री के सान्निध्य में मास्क वितरण का कार्य भी शुरू किया। विश्व हिन्दू परिषद पिछले दस दिनों से अन्न सहयोग केंद्र भी संचालित कर रही है। जिसके माध्यम से 500 परिवारों को अन्न किट उपलब्ध करवा चुकी है। विहिप के प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील शास्त्री ने बताया कि परिषद के हजारों कार्यकर्ता हरियाणा में गांव को सैनाटाईज, मास्क वितरण, जरूरतमंदो को भोजन के पैकेट, हजारों परिवारों को राशन की किटें उपलब्ध करवा रहे है तथा बजरंग दल कार्यकर्ता बेजुबान जीवों के लिए अन्न-पानी, गायों के लिए चारे, ब्लड डोनेशन, प्रवासी मजदूरों के लिए रहन-सहन की व्यवस्थाएं आदि कार्य प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे है। इसी कडी में नरवाना ईकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा अन्न सहयोग के साथ मास्क वितरण का कार्य शहर में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर शुरू किया है। परिषद नरवाना शहर में 5 हजार से अधिक लोगों को मास्क उपलब्ध करवाएगी। इस अवसर पर परिषद के मंत्री नरेन्द्र ग्रोवर, उपाध्यक्ष बलबीर शास्त्री, सह मंत्री राजेश खटकड़, रघुबीर शर्मा, रामकरण भाणा, ज्ञाना राम, तेलु राम, दीपक बजरंगी, मोहित, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Aluminium scrap sales negotiations Aluminium scrap training programs Industrial metal waste management