सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के समय नरवाना शहर की धोला कुआं निवासी सुमन शर्मा निस्वार्थ भाव से मास्क बनाने का कार्य घर पर कर रही है। अब तक उन्होंने शहर की सामाजिक संस्थाओं व लोगों हेतु 1 हजार मास्क बनाकर दिए हैं और साथ में स्वयम द्वारा स्वदेशी केंद्र के तहत जरूरतमंद लोगों को दवाई भी दे रही हैं। सुमन शर्मा ने कहा कि वे एक ग्रहिणी हूँ और साथ में ज्योतिवंदन फाउंडेशन के साथ गरीब लड़कियों को सिलाई सिखाती हैं। पर इस समय उनका कर्म मानवता के लिए है, तभी उन्होंने जरूरतमंदों के लिए मास्क बनाने का कार्य किया, ताकि वे अपने देश की सेवा कर सकें और अपने हुनर को समाज सेवा में प्रयोग कर सकें। इसके लिए उनके परिवार ने पूरा सहयोग दिया। प्रत्येक महिला को इस आपदा में अपने देश के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए। जिसमें हम अपने आस-पास के जररूतमंद को खाना खिला सकते हैं व पशुओ व जानवरों को दाना व पानी दे सकते हैं।
Aluminium recycling accreditation Aluminium scrap recasting Scrap metal certifications