हरियाणा

व्यापारी हितों के कार्य कर रही है भाजपा – बचन सिंह आर्य

सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – भारतीय जनता पार्टी व्यापारी हितों के कार्य कर रही है और अनेक व्यापारिक हितों योजनाओं को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है। यह बात पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बचन सिंह आर्य ने कही। वे शुक्रवार को नगर की पुरानी अनाज मंडी में कच्चा आढ़ती संघ के पूर्व प्रधान संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर व्यापारियों ने बचन सिंह आर्य का जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि व्यापारी इस देश की अर्थव्यवस्था की धूरी है और इस बात को भारतीय जनता पार्टी भली प्रकार से समझती है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित करने एवं रिटेल व्यापार पर एक राष्ट्रीय नीति बनाने की बात कही है।

Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!
Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!

इसके अलावा जीएसटी में पंजीकृत प्रत्येक व्यापारी को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने से व्यापारियों को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को पेंशन देने का वचन भी व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगा। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर व्यापारी क्रेडिट कार्ड देने के वचन से व्यापारियों को कर्ज लेने में आसानी होगी। भाजपा ने नया व्यापार शुरू करने वाले व्यापारियों को प्रारंभिक आर्थिक सहायता देने व लघु इंटरप्राइजेज को 50 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी कोलैटेरल गारंटी के देने का वचन भी दिया है। यह सारे विषय व्यापारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Haryana News: हरियाणा में मिसाइल गिरने से दहशत, क्या यह पाकिस्तान का नया हमला था?
Haryana News: हरियाणा में मिसाइल गिरने से दहशत, क्या यह पाकिस्तान का नया हमला था?

Back to top button