सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: श्री साई श्याम सेवा समिति ने रविवार को नगर के गैस एजेंसी रोड स्थित पंजाबी शिव भूमि में त्रिवेणी का रोपण किया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक जयदेव माटा, प्रधान कपिल शर्मा, उपप्रधान घनश्याम भाटिया, कोषाध्यक्ष दीपक माटा, प. सुनील शर्मा, राजू भाटिया, धर्मेन्द्र कालड़ा, रमेश अरोड़ा, भारत शर्मा, धर्मपाल भाटिया, भवनीश माटा, राजेंद्र प्रसाद, बिट्टू खन्ना, कशिश कत्याल व पूर्ण माटा मौजूद थे। संस्था के पदाधिकारियों ने मंत्रोचारण के बीच पीपल, नीम व बरगद की त्रिवेणी का रोपण किया। अपने संबोधन में प्रधान कपिल शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में मनुष्य ने अपने निजी लाभ के लिए वृक्षों को बेदर्दी से काट डाला। कोरोना महामारी के दौरान के लोगों ने इसके गंभीर परिणाम उस वक्त साक्षात देखने को मिले जब सांसे आक्सीजन सिलेंडरों के रूप में खरीदनी पड़ी। आने वाले समय की गंभीरता को देखते हुए प्रत्येक मनुष्य को आज से ही एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए और उस वृक्ष को पालने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी का आध्यात्मिक व वैज्ञानिक दोनों महत्व हैं। त्रिवेणी की पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं और शरीर में सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को समिति के 9 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इस 9वीं वर्षगांठ पर अनेक सेवाकार्य किए जाएंगे। 10 जुलाई दिन शनिवार को श्री राधे श्याम मंदिर में रात्रि को संकीर्तन किया जाएगा। 11 जुलाई दिन रविवार को मंदिर के प्रांगण में हवन करने के उपरांत राशन वितरित किया जाएगा। उसी दिन दोपहर को मेन बाजार में मीठे पानी की छबील लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-
Aluminium scrap alloy separation Scrap aluminium trading dynamics Metal scrap reclamation services
Scrap metal business development Ferrous metal collection Iron waste recovery
Ferrous material recycling economy, Iron scrap yard services, Scrap metal recycling incentives