सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
कर्नाटक अकेडमी ऑफ मैथमेटिक्स के तत्वाधान मेंं सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्र स्तरीय गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा. सुरेश कुमार अत्री ने बताया कि गत दिवस घोषित परिणाम में विज्ञान संकाय की नंदिनी ने राष्ट्रीय स्तर पर 11वां, शिवानी ने राज्य स्तर पर 9वां तथा शिवानी पुत्री सुरेश कुमार ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त हिमांशु ने राष्ट्रीय स्तर पर छठा, अंकुर ने राज्य स्तर पर दूसरा, मोहित ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा तथा तमन्ना ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गणित प्रवक्ता कमल वर्मा, विकास व दीपक के प्रयासों व विद्यार्थियों के संघर्ष की बदौलत प्राप्त हुई है। प्राचार्य ने अन्य छात्रों को भी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करने हेतु प्रेरित किया।
Aluminum scrap sorting methods Aluminium scrap industry standards Metal rejuvenation