सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वेतन व पीएफ की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी ब्लॉक प्रधान राजाराम ने बताया कि अकाउंटेंट व सचिव ने पिछले 63 महीने के लगभग एक करोड रुपए के पीएफ कागजों पर कर्मचारियों के हस्ताक्षर करवा कर मकर सक्रांति से पहले कर्मचारियों की पीएफ, बकाया रकम तथा 3 महीने की तनख्वाह देने का वायदा किया। इसके अतिरिक्त 2014 से डीसी रेट पर भर्ती किए गए कर्मचारियों को अभी तक वर्दी भी नहीं दी गई है। राजाराम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने महीने की 7 तारीख को लोन किस्त ना भरने पर जुर्माना देना पड़ता है। जिला प्रधान जगदीश ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की वेतन देने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों का परिवार भूखे मरने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन व सरकार ने ने उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया, तो सफाई कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल पर जाना,पड़ेगा। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, किताबों, सावित्री, वेद प्रकाश, कृष्ण, राम कला, भतेरी सहित अनेक सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
Aluminum recycling trends Aluminium recycling energy consumption Metal waste recycling