हरियाणा

सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों ने 3 दिवसीय हड़ताल की शुरू

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम
Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम

सरकार की वादा खिलाफी से नाराज नगरपरिषद कर्मचारियों व अग्रिशमन के कर्मचारियों ने प्रधान राजा राम बेदी की अध्यक्षता में हड़ताल का निर्णय लेते हुए 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। प्रधान राजा राम ने कहा कि 24 मई 2018 को सरकार के सर्वकर्मचारी संघ व नगरपालिका संघ के साथ हुए समझौते को सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया और समझौते को लागू नहीं किया। उसके उपरान्त सर्वकर्मचारी संघ, नगरपालिका संघ व अग्रिशमक संघ ने समय-समय पर सरकार को चेताया। इस पर सरकार ने 20 जुलाई 2019 को बातचीत के लिए बुलाया लेकिन फिर कर्मचारियों के साथ धोखा ही किया। अबकी बार फिर सरकार के खिलाफ हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि हमारी मागों को तुरंत प्रभाव से मानकर लागू किया जाए। उन्होंने सरकार से ये मांगे हैं कि सफाई व फायर के कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा बंद करना, अग्रिशमन के कर्मचारियों को स्वीकृत पदों पर समायोजित करना, समान काम समान वेतन देना, पंजाब के समान वेतनमान देना, पुरानी पैंशन बहाल करना, एक्सग्रेसी केस बहाल करना, 100-100 गज के प्लाट देना, ईपीएफ व ईएसआई समय पर जमा करवाना, समय पर वेतन दिलवाना आदि हैं। इस अवसर पर जगदीश भुम्बक, प्रदीप शर्मा, कर्मबीर सैनी, दलेल सिंह, राजेन्द्र टेरपुरिया, भूपेन्द्र सिंह, संजय, विरेन्द्र सिंह, सुखदेव, सत्यवान पानू, विनोद, सुरेश, कमलजीत, सुरेश, भगता, राजा सिंह ढिल्लो, सावित्री देवी व किताबो देवी आदि मौजूद रहे।

Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!
Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!

Back to top button