सफीदों, (महाबीर मित्तल)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रेरित देश के महत्वपूर्ण संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरियाणा प्रांत में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार व मंच के उत्तरी भारत के सहसंयोजक खुर्शीद राजाका की सहमति से सफीदों के अकबर खान राणा को प्रांत संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि अकबर खान राणा हरियाणा सरकार में हज कमेटी के सदस्य हैं तथा प्रदेश भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। अकबर खान राणा अन्य सामाजिक संगठनों में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=CsGXMHZduOk
मंच के मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार का जताया आभार
राणा के अलावा इस गवगठित कार्यकारिणी में बतौर प्रांत सहसंयोजक नसीम पोसवाल, अफसर रावल पानीपत व असरुद्दीन सरपंच अकलीमपुर मेवात को शामिल किया गया है। वहीं इस कार्यकारिणी में नदीम सलंबा मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालेंगे। नवनियुक्त प्रांत संयोजक अकबर खान राणा ने अपनी नियुक्ति के लिए मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार व उत्तरी भारत सहसंयोजक खुर्शीद राजाका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही प्रांत की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा जोन प्रभारी, जिला संयोजक, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश, जोन व जिला स्तर पर संयोजक नियुक्त किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा एवं राष्ट्रवादी मुस्लिमों का संगठन है। संगठन अहिंसा व मजबूत भारत का समर्थन करता है। भारत में हिन्दू और मुस्लिम समुदायों को एक साथ मिलाने के उद्देश्य से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यकाल में समाज व सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर कार्य करेंगे और आपसी भाईचारे व सौहार्द की बुनियाद मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=bupQ2Gd3V7I&t=31s
Scrap aluminium revenue streams Aluminium scrap continuous improvement Metal waste inventory control
Metal disassembling Ferrous material supply chain management Iron scrap disassembly
Ferrous waste management, Scrap iron repurposing, Metal waste reutilization