सफीदों, (महाबीर)
पानी के बनैक्शन के लिए गड्ढा खोदने को लेकर हुई कहासुनी में पडोसी युवक ने 2 महिलाओं सहित एक ही परिवार के 4 लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए नगर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गम्भीरावस्था को देखते रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में उपचाराधीन वार्ड नम्बर 9 की रहने वाली उषा ने बताया कि उसका पड़ोसी जोङ्क्षगद्र पानी का अवैध कनैक्शन लेने के लिए गड्डा खोद रहा था। इस पर उन्होंने उसे ऐसा करने के लिए मना किया ओर कहा कि यहा से उनके प्लास्टिक के पाईप दबे हुए है।
इतनी सी बात पर उसने उस पर व उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी से हमला बोल दिया। इस झगड़े में वह स्वयं व उसका पति बीरभान व उसके बेटे की पत्नी मीरा घायल हो गई। इस घटना के बारे में जब उसके बेटेे दीपक को पता चला तो वह उससे पूछने गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो आरोपी युवक ने दीपक के मुहं पर भी गर्म तेल डालकर झुलसा दिया ओर उसकी गर्दन पर बर्फ तोडने वाले सुए से वार कर दिया। बताया जाता है कि सुआ गर्दन में ही गढ़ा रह गया था। चिकित्सकों ने बताया कि गर्दन में गढ़ा सुआ पी.जी.आई. में ही आप्रेशन के बाद निकल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=EgOUVtIAuT8&t=61s
Scrap aluminium processing plant Scrap aluminium upgrading Metal scrap sorting