सत्यखबर बरवाला (कपिल महता) – बरवाला शहर के गोपाल योग आश्रम में आज बरवाला के पूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला ने होली के पर्व पर सभी हल्का वासियों को होली के इस पावन त्यौहार पर हार्दिक शुभकामनाओं सहित कार्यकर्ताओं के साथ में फूलों की होली खेली और उन्हे रंगों के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। वह इस कार्यक्रम के बतौर मुख्यअतिथि थे। रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि मेरे समर्थकों का यहीं प्यार ही उनकी असली ताकत है और इसी ताकत के दम पर वे बरवाला हल्के की समस्याओं का समाधान करवायेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की खुशियों को सांझा किया। और उन्हे विश्वास दिलाया कि वे हरदम उनके साथ में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे।
इस अवसर पर चेयरमैन कृष्ण नांगली ,सुरेश घोड़ेला, सुरेंद्र सरपंच, वीर सिंह सरपंच, विक्रम सरपंच ,विजेंद्र सरपंच अजीत चेयरमैन, इंदर सिंह ,संपत खटक ,अमरीक सरपंच, अजीत प्रधान ,ज्ञान सिंह एमसी ,होशियार सिंह सरपंच, जयवीर शेरावत ,अजीत बेनीवाल ,राजेंद्र सिंगला धर्मेंद्र बंजारा, गुलशन भुक्कल ,सुनील मित्तल,रामअवतार शर्मा ,सुनील सोनी, मनफूल प्रधान ,सुभाष नंबरदार, सुरेंद्र गणपति ,रतन सरपंच,मनोज सिंगला, गोलू सरदार, आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
Aluminium scrap supply and demand Aluminium recycling stewardship Scrap metal brokers
современный медицинский центр онлайн Москва купить мед справку срочно Москва купить мед справку в Москве