सत्य खबर, यमुनानगर
शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कालोनी से 14 वर्षीय किशोरी काे उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव मंसूरा निवासी रिजवान बहला फुसलाकर ले गया। उसे अपने गांव में बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपित के परिवार के हारूण, रिहान, इमरान ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कालोनी से 14 वर्षीय किशोरी को रिजवान ने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपित पहले अपने परिवार के साथ कालोनी में किराये के मकान में रहता था। एक दिन किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपित उसके घर पर आया और उसके साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर किशोरी व उसके भाईयों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित का जब भी मौका लगता, तो वह किशोरी के साथ गलत काम करता।
पांच अगस्त 2021 को आरोपित बहला फुसलाकर किशोरी को अपने साथ भगा ले गया। जब स्वजनों ने तलाश शुरू की, तो पता लगा कि आरोपित उनकी बेटी को उत्तर प्रदेश के शामली के गांव मंसूरा में अपने घर लेकर गया है। यहां पर स्वजन पहुंचे, तो यहां पर किशोरी ने रिजवान के साथ रहने की बात कही। काफी प्रयास के बाद भी किशोरी स्वजनों के साथ आने काे राजी नहीं हुई। बाद में किशोरी को पता लगा कि आरोपित रिजवान अब भी अपनी पहली पत्नी से बात करता है। इस बात का विरोध करते हुए किशोरी ने ससुराल वालों को बताया, तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि किशोरी के साथ रिजवान के परिवार के हारूण, इमरान, रिहान ने भी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में किसी तरह से किशोरी वहां से निकली और स्वजनों को बताया। इसके बाद ही मामले की पुलिस को शिकायत दी गई।
*किसान आंदोलन के दौरान जुटाए चंदे का अब गुरनाम सिंह चढूनी ने मांगा हिसाब*
रिजवान के ससुर पर कराया था दुष्कर्म का केस
पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपित रिजवान के ससुर पर किशोरी की बड़ी बहन ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। जिसमें वह जेल भी गया था। इसका बदला लेने के लिए ही रिजवान ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और उसे बहला फुसलाकर गांव में लेकर आया। यहां पर उसे बंधक बनाकर रखा।
Aluminium scrap disposal regulations Aluminium scrap reusability Scrap metal restoration