सत्यखबर, रोहतक
रोहतक जिला में सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव सांघी में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। युवक ने पीजीआई रोहतक में ईलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। वहीं इस हत्याकांड की वजह दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वारदात के बाद से आरोपी फ रार हैं।
ये भी पढ़े फैंस को पंसद आया शिल्पा शेट्टी का यह अंदाज
गांव सांघी निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसका रघुबीर सिंह के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। दोनों एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। लेकिन विवाद के चलते शनिवार सुबह करीब नौ बजे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान उसके बेटे 22 वर्षीय अनिल पर चाकू से हमला किया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह उसे लेकर रोहतक पीजीआई पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फ रार हो गए थे। उन्होंने मामले की सूचना सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह को दी थी। थाना प्रभारी शमशेर सिंह अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे तथा मामले में जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं इस बारे में जब थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई बार झगड़े हो चुके हैं। शनिवार को भी जमीन को लेकर विवाद हुआ। इस बार खूनी जंग हो गई। मृतक के परिजनों के ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Aluminium scrap slag processing Global aluminium scrap market Ferrous and non-ferrous scrap