सत्य खबर, नई दिल्ली।
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को 6 दिन के लिए दिल्ली पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस ने दिल्ली कोर्ट से 12 दिन की कस्टडी मांगी थी। सुशील कुमार और साथी अजय को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के ही मुंडका इलाके से रविवार सुबह ही गिरफ्तार किया था।
सुशील और अजय दोनों 4 मई को देर रात हुई घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पूरे 18 दिन तक फरार रहने के बाद दोनों पुलिस की गिरफ्त में आए। इस बीच खुलासा हुआ है कि सुशील ने मृतक सागर से मारपीट का वीडियो भी बनवाया था ताकि सर्किट में उसका प्रभाव बरकरार रहे।
वहीं मृतक सागर राणा के पिता अशोक ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सुशील के खिलाफ मजबूत सबूत हैं। उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए। मुझे और मेरे परिवार को कानून पर पूरा भरोसा है।
वहीं पहलवान सुशील कुमार के वकील बीएस जाखर ने कहा कि घटना के करीब 7 घंटे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इससे उनकी मानसिकता के बारे में पता चलता है कि कुछ गड़बड़ है। जब घटना हुई तब सुशील कुमार वहां दोनों गुटों के बीच लड़ाई को सुलझाने के लिए पहुंचे थे।
ये भी देखें…
https://youtu.be/QsWQTjfetMA
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा स्पेशल सेल की टीम ने आज फ रार पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय को मुंडका से गिरफ्तार किया है। हमने सुशील पर एक लाख रुपए और अजय पर 50000 रुपए के इनाम की घोषणा की थी। स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिव कुमार, इंस्पेक्टर करमबीर और अतार सिंह लीड कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मृतक सागर की पिटाई के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया था। वीडियो बनाने का मकसद ये था कि आरोपी सुशील कुमार का उसके सर्किट में प्रभाव बना रहे और कोई उसका विरोध न कर सके। जानकारी के मुताबिक सुशील ने प्रिंस से पिटाई का वीडियो बनाने को कहा था लेकिन इसी दौरान सागर की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गए।
बताया जा रहा है कि यह झगड़ा प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुआ था। सागर और उसके दोस्त जिस घर में रहते थे, सुशील उसे खाली करने का दबाव बना रहे थे। साथ ही सागर उस घर का किराया भी नहीं दे रहे थे।
Scrap aluminium export market Aluminium recycling technologies Metal recycling and reclamation solutions