सत्य खबर, सोनीपत
जिले के खरखौदा शहर की रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक युवक ने पहले उससे भाई बनकर फोन पर बातें करनी शुरू की और बहाने से उसके घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने मामले से पहले अपने पति को अवगत करवाया और जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी को दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का कहना है कि उसका पति टैक्सी चलाता है और बुकिंग लेकर दूसरे राज्यों में भी जाता रहता है। कुछ दिन पहले उसके पास फोन आया और सामने वाले ने अपना नाम नीरज बताते हुए उसके पति से बात कराने को कहा। जिस पर उसने अपने पति का दूसरा नंबर दे दिया। लेकिन इसके बाद युवक उसके पास फोन करने लगा और कहने लगा कि वह उसे अपना बड़ा भाई समझे और कभी भी कोई जरूरत हो तो उसे बता दे।
महिला का आरोप है कि 15 जनवरी को उसके पास नीरज का फोन आया और कहने लगा कि वह खरखौदा आया हुआ है और उसके घर पर आना चाहता है। जिस पर उसने कहा कि उसका पति घर पर नहीं है। वह काम से रोहतक गया हुआ है। इस पर आरोपी के जिद करने पर उसने अपने पति को फोन कर नीरज के घर आने की बात बताई।
जिस पर उसके पति ने भी कहा कि वह जल्दी लौट आएगा तब तक उसे चाय-नाश्ता दे देना। लेकिन आरोपी ने घर आने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बारे में उसने अपने पति को बताया और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Scrap aluminium reprocessing technology Aluminium scrap emissions control Metal scrap recovery and reuse
официальная медицинская клиника экспертизы временной нетрудоспособности Москва купить справку из поликлиники задним числом в Москве сделать справку медицинскую