सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
गांव उझाना व हाल आबाद हनुमान नगर वासी वार्ड 8 से नगर पार्षद श्वेता रानी के पति राजेश सिंहमार (38) का पेट की आंत की बीमारी के कारण निधन हो गया। राजेश सिंहमार सिंचाई विभाग में ड्राफ्टसमैन के पद पर कार्यरत थे। राजेश सिंहमार पेट की बीमारी के कारण कई दिन हिसार के जिंदल अस्पताल मेें दाखिल थे, लेकिन उनको वहां कोई आराम नहीं मिलने के कारण दिल्ली ले जाया गया। जहंा उनकी देर रात निधन हो गया। वे अपने पीछे एक लड़का व एक लड़की छोड़ गये। उनके निधन पर विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, किताब सिंह मोर, पार्षद कृष्ण मोर, सुरेंद्र मोर, कैलाश सिंगला, अजय जांगड़ा, राजू प्रजापत, बलजीत जांगड़ा, अजमेर श्योकंद, सुभाष चहल, नरेश नैन दनौदा, देशराज माटा, रमेश तूफान, अमरजीत बबलू, सिकंदर पेंटर आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।
Collection of aluminum scrap Aluminium recycling management Scrap metal recycling services