सत्यखबर, चण्डीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का दिल्ली दौरा रद्द हो गया है। इससे पूर्व उनका बुधवार को गुरूग्राम से दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, जिसे रद्द करना पड़ा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को सुबह गुरूग्राम से दिल्ली पहुंचने वाले थे। यहां पर उनको बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा व केन्द्रीय मंत्रियों से मिलना था।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जे.पी.नड्डा के पास आज समय नहीं होने के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनसे मिलने का समय नहीं मिल पाया। वहीं इस दौरान वह हरियाणा भवन में रूक कर इंतजार करने की सोच रहे थे। ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जब भी बुलावा आए वो तुरंत पहुंच जाए।
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री को फरीदाबार से सीआईडी की रिर्पोट मिली की फरीदाबाद जिला के इन दिनों चर्चित गांव खोरी के ग्रामीण भारी संख्या में दिल्ली हरियाणा भवन पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री को आज का अपना दिल्ली दौरा रद्द करना पड़ गया। बता दें कि गांव खोरी में मकानों को तोडऩे का कार्य जारी है जिसे रूकवाने के लिए ग्रामीण हरियाणा भवन पर पहुंचने हैं।
वहीं यह भी बता दें कि पिछले एक पखवाड़े में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर न केवल अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से बल्कि कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, गृहमंत्री अमित शाह से मिल चुके हैं। एक बार तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं। उनकी इन मुलाकातों को हरियाणा मंत्रीमंडल में विस्तार से जोडक़र देखा जा रहा था। हालांकि हरियाणा का मंत्रीमंडल का विस्तार तो नहीं हो पाया इस बीच केन्द्रीय मंत्रीमंडल का विस्तार जरूर हो गया। जिसमें हरियाणा से 3 राज्यमंत्री की जगह अब 2 ही राज्यमंत्री रह गए हैं।
Aluminum can collection Aluminium reprocessing technologies Scrap metal audit