सत्य खब्बर, गुरुग्राम
हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेदांता अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना है। आज मुख्यमंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य हाल जानने के लिए पहुंचे थे। वहीं उनके स्वास्थ्य में अब लगातार सुधार हो रहा है।
मेदांता अस्पताल की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। आज उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और वे अच्छे से आराम कर रहे हैं।
डॉ. ए.के. दुबे. ने बताया कि डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. दीपक गोविल और डॉ. सुशीला कटारिया ने आज सुबह श्री विज के स्वास्थ्य की जांच की और अभी चल रहे उपचार को जारी रखने की सलाह दी। अनिल विज के स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मापदंड सामान्य हैं और 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
Aluminum scrap export-import laws Scrap aluminium inspection standards Metal scrap processing plant