सत्यखबर, दिल्ली
सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले दूल्हा और दुल्हन के बीच सुहागरात वाले दिन कुछ ऐसा हो गया कि जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सुहागरात के दिन ही दूल्हा और दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मामला तब और बिगड़ गया जब दोनों को समझाने पहुंचे ससुराल वाले भी इस विवाद में कूद पड़े और सभी ने मिलकर दुल्हन को बेरहमी से पीट दिया।
जानकारी के अनुसार शादी की सारी रस्में पुरी होने के बाद जब ससुराल में सब कुछ ठीक चल रहा था तो अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया और थाने तक मामला पहुंच गया। दुल्हन ने पुरन्दरपुर थाने के इंचार्ज को पूरी घटना की जानकारी दी। साथ अपने चोटों के निशान भी दिखाए।जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन की मां की शिकायत पर दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूल्हा विशाल का कहना है कि दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी।यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई। मोबाइल से बात करने के सवाल पर वो मुझ पर भड़क गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
https://www.youtube.com/watch?v=2bx3-8ADAtU
Scrap aluminium market demand Recycling aluminium sustainability Scrap metal market intelligence
Sustainable metal scrap processing Ferrous metal recycling expos Iron scrap analysis
Ferrous material process improvement, Iron waste reprocessing facility, Scrap metal reclaiming strategies