सत्य खबर, सोनीपत
गन्नौर में हुंडई मेटल कंपनी में गैस लीकेज से 10-15 महिलाएं बेसुध हो गई। आसपास के पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। बेसुध महिलाओं को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हादसे को लेकर छानबीन चल रही है।
बताया गया है कि गन्नौर के पांची रोड पर हुंडई मेटल के नाम से डीआई सिटी रोड पर एक कंपनी है। इसमें विदेशों से डिस्पोजल का सामान आता है। कंपनी में सामान की छंटाई के लिए 125 के करीब महिलाएं काम करती हैं। शनिवार सुबह भी यहां आम दिनों की तरह काम चल रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान कंपनी में कॉपर को पिघलाने का काम चल रहा था।
भट्टी में कॉपर के जलने से बनी गैस की चपेट में आने से 10-12 महिलाएं बेसुध हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। महिलाएं बाहर की तरफ दौड़ पड़ीं। हादसे की सूचना के पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बेसुध महिलाओं को डॉक्टरी मदद दी गई। कुछ को अस्पताल भी ले जाया गया।
यह भी पढ़े:-*Petrol Diesel Price In Haryana: पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत जारी, जानें आज क्या है रेट*
हादसे की सूचना के बाद गन्नौर के डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। कंपनी का मालिक दिल्ली निवासी संजय गर्ग है। प्रबंध प्रदीप से पुलिस प्रशासन की टीम पूछताछ कर रही है। हैड मैनेजर मनोज शर्मा को भी बुलाया गया है। फिलहाल कंपनी में हालात कंट्रोल में बताए जा रहे हैं।
Aluminium scrap heat treatments Aluminum scrap utilization Scrap metal trade associations
Metal waste recovery yard Ferrous material recycling strategy Iron recycling operations
Ferrous scrap export, Iron scrap resale, Metal disassembling