सफीदों, महाबीर मित्तल
नगर के हेलो स्कूल में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। बच्चों ने दिए जलाकर तुलसी का पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला भाजपा जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने की। अपने संबोधन में कविता शर्मा ने कहा कि तुलसी एक अनमोल औषधीय पौधा है। तुलसी का आध्यात्मिक, वैज्ञानिक व औषधीय अनेक प्रकार से महत्व है। तुलसी का धार्मिक ग्रंथों में विशेष उल्लेख है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे व युवा पीढि़ पथभ्रष्ट होती जा रही है तथा उन्हे अपनी पुरातन संस्कृति से जोडऩे की आवश्यकता है। इस कार्य में बच्चों के अभिभावकों व शिक्षिकों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। इसके अलावा उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादो के बलिदान के बारे में बच्चों को बताया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।
Scrap aluminium end-of-life solutions Scrap aluminium classification Metal reprocessing plant