सत्य खबर, करनाल
आने वाले एक सप्ताह में हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली व एनसीआर में मौसम के कई रंग देखने को मिल सकते हैं। एक सप्ताह के भीतर बरसात, तापमान में वृद्धि व तेज हवा सहित कई परिवर्तन देखने को मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में 26 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। धुंधले आसमान के साथ कोहरे ने सूर्य की किरणों को पृथ्वी की सतह तक नहीं पहुंचने दिया। जिस कारण ठंड ज्यादा रही। 27 जनवरी से भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से तेज हवा चल रही है। कोहरा छंट गया है और आसमान लगभग साफ है। तेज धूप के कारण दिन के तापमान में वृद्धि हुई है और दिन के समय सर्द ठंड से राहत मिली है।
अभी सामान्य से नीचे बना हुआ है न्यूनतम तापमान
इस समय न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ, जो दो फरवरी से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना ह।, एक बार फिर हरियाणा, दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। हरियाणा के विभिन्न हिस्सों का रात का तापमान बढ़कर 10.0 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। तीन और चार फरवरी को छिटपुट बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और बरसात की गतिविधियों के समाप्त होने के बाद, हरियाणा दिल्ली व एनसीआर के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट शुरू हो सकती है, जिससे सुबह और रात के समय सर्द हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। दिन एक बार फिर साफ आसमान के साथ दिन में धूप तेज हो जाएगी और दिन के समय मौसम ठंडा परंतु सुहावना होगा।
देशभर में यह बना हुआ है मौसमी सिस्टम
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख के पूर्वी हिस्सों पर बना हुआ है तथा यह पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। दो फरवरी तक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। जिसका असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में देखने को मिल सकता है।चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।
Aluminium recycling appraisal Secondary aluminium market Scrap metal community engagement
Metal recycling methodologies Ferrous metal transportation Iron waste reclaiming plant
Ferrous material recovery center, Scrap iron storage, Metal reprocessing operations