सत्यखबर, चढ़ीगढ़
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा के बाद सिंघु और टिकरी बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का वहां से लौटाने का क्रम जारी है। दूसरी ओर, हरियाणा के कई गांवों से किसान दिल्ली की ओर रवाना हो रहे हैं। यमुनानगर में टोल प्लाजा पर एक बार फिर किसान धरने पर बैठ गए हैं। दूसरी ओर, सिंघु बार्डर के बाद बहादुरगढ़ मेें टिकरी बार्डर पर भी आंदोलनकारी किसानों और स्थानीय लोगों के बीच टकराव हो गया।
कैथल, करनाल सहित कई जगहों पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैंं और सड़क पर जाम लगाया। उधर, बहादुरगढ़ में टिकरी बोर्डर पर भी स्थानीय लोगों ने किसानों के धरने का विरोध किया। इस कारण वहां टकराव की स्थिति पैदा हाे गई। पुलिस दोनों पक्षों को शांत रखने और हालात को नियंत्रित करने में जुटी है। रोहतक में मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसान आंदोलन को लेकर किसान व ग्रामीण पर बैठ गए हैं।
Scrap aluminium inventory management Scrap aluminum marketing Metal waste reprocessing