सत्यखबर, चण्डीगढ़
देश की राजधानी दिल्ली के दो प्रमुख रास्तों पर हरियाणा के अंदर बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को 7 महीने गुजर गए। इसके बावजूद उनके यहां से उठने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को हरियाणा कृषि मंत्री जेपी दलाल और केंदीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मुलाकात को अहम माना जा रहा है। वहीं दिल्ली पहुंचे कृषि मंत्री दलाल केन्द्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह से मिले। वहीं दोनों केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मीडिया को बताया कि किसानों से सम्बंधित कई विषयों पर चर्चा हुई है।
जिसमें हमारे हरियाणा में नहरी पानी की बहुत कमी है।
ये भी पढ़ें… चौटाला साहब की तो हो गई रिहाई, अब हुड्डा को जाना होगा जेल- अभय चौटाला
हमारे पास कोई पानी का अन्य सोर्स नहीं है इसलिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू करवाये जाने का आग्रह किया गया है। केंद्रीय मंत्री तोमर ने हरियाण के मुद्दों पर जल्द विचार करने का आश्वाशन दिया है। वहीं मीडिया के सवाल के जवाब में मंत्री दलाल ने बताया कि आंदोलन पर बैठे किसानों को लेकर फि र से केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि इस कानून में क्या कमी है इस पर चर्चा करने के लिए वो तैयार हैं।
केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह से किस मामले में बात हुई है के सवाल पर जेपी दलाल ने बताया कि उनसे झींगा पालन को लेकर चर्चा हुई है। दरअसल झींगा पालन बहुत ही लाभदायक प्रोजेक्ट है। हम किसानों को इसकी ट्रेनिंग दे रहे हैं। इससे खारे पानी के इलाके हंै उनको बेहद फायदा मिलेगा।
Aluminium recycling industry insight Aluminium recycling experts Metal waste remolding