सत्यखबर, हरियाणा
हरियाणा के गृह एवएं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत आज सुबह खराब हो गई। उनका आक्सीजन लेवल गिर गया। इसके बाद वह डाक्टरों की निगरानी है। बता दें कि अनिल विज पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्होंने उसे मात दी थी।इसके बाद अब अनिल विज के आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने की संभावना नहीं है। कल भी अनिल विज ने ऑक्सीजन लगाकर दफ्तर में किया था। अगर उनकी तबीयत में सुधार हुआ, तभी विधानसभा की कार्यवाही में आगे भाग लेंगे।
बता दें कि अनिल विज हरियाणा में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वालों में शामिल थे। इसके बाद उनकाे कोराेना वायरस का संक्रमण भी हो गया। उस समय डाक्टरों से साफ किया कि वैक्सीन लगवाने की वजह से उनको कोरोना संक्रमण नहीं हुआ है। इसका वैक्सीन से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज ने कोरोना को मात दे दी और काम पर लौट आए।जीवटता के धनी अनिल विज इसके बाद पूरी तरह से सक्रिय हो गए और आक्सीजन सिलेंडर के साथ काम में जुटे रहे। वह अपने कार्यालय में कामकाज निपटाते रहे और जनता दरबार में भी लोगों से रूबरू हाेकर उनकी समरस्याएं सुनते रहे।
ये भी पढ़ें… जींस-टीशर्ट की जगह अब पारंपरिक कपड़े पहन रहे अफगानी
जानकारी के अनुसार , विज आज से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे और इसी दौरान उनको सांस लेने में कुछ परेशानी का अनुभव हुआ। इसके बाद डाक्टरों ने उनकी जांच की तो आक्सीजन लेवल गिरा हुआ पाया गया। इसके बाद डाक्टरों ने उनको अपनी निगरानी में ले लिया। डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। बताया जाता है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनके जल्द ठीक होकर विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने की उम्मीद है।
Aluminium scrap purity standards Recycling aluminium circular economy Scrap metal utili
Ferrous and non-ferrous metals Ferrous material processing technology Iron scrap collection points
Ferrous material waste assessment, Iron waste handling, Metal waste management and recycling