सत्य खबर, करनाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अशोक तंवर पर बोलते हुए कहा कि इस प्रकार के महत्वाकांशी लोग दर-दर भटकते हैं। इनमें केवल अशाेक तंवर का ही उदाहरण नहीं हैं, बहुत उदाहरण हैं, जिनको ठीक दिशा में काम करने का अभ्यास नहीं है। उसको कोई सत्ता देता भी नहीं है। ऐसे ही घूम-घूम कर रह जाते हैं। अशोक तंवर कांग्रेस से तृणमूल कांग्रेस में गए और अब आप में जाने की घोषणा कर चुके हैं। सोनीपत में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में जाते समय घरौंड में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इस दौरान चंडीगढ़ विषय पर आप पार्टी पर भी निशाना साधा।
*हरियाणा: कुट्टू का आटा खाने से हो रहे बीमार, 100 से अधिक उल्टी और दस्त के हुए शिकार*
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कुल मिलाकर चंडीगढ़ एक विषय है। 8वीं बार पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पास किया गया है। पूरा प्रदेश, प्रदेश की जनता, पक्ष और विपक्ष के लोग एकजुट हैं। जो राष्ट्रीय संघवाद होता है, यह उसके विपरीत है। अच्छा होता कि तुम पानी की बात करते। एसवाईएल की बात करते। एक तरफ हमसे पानी मांग रहे हैं, दूसरी तरफ पानी नहीं दे रहे। चंडीगढ़ का विषय आपस में बैठकर सुलझाने का विषय है। विधानसभा में प्रस्ताव पास करने का नहीं है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने शिक्षा में बहुत बजट बढ़ाया है। इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया है। कुछ शिक्षकों की संख्या कम है। अब संस्कृति मॉडल स्कूल गांव-शहरों में खोला जा रहा है। शिक्षकों व स्कूलों को बढ़ाया जाएगा। पिछले ढाई साल छात्रों की संख्या सरकारी स्कूलों में बढ़ी हैं। हरियाणा के बच्चे दूसरे प्रदेशाें से आगे आने लगे हैं। इस बार 10वी से 12वीं के बच्चों को 5 लाख टैब देने जा रहे हैं।
Aluminum scrap baling Scrap aluminium waste minimization Scrap metal reclamation methodologies
Metal waste warehousing Ferrous material recycling performance metrics Iron scrap reclaiming and reuse
Ferrous metal recovery facilities, Iron waste recovery and reprocessing, Metal reclaiming and recycling