सत्य खबर,हिसार। In Haryana, women took off their clothes in a temple
हरियाणा के हिसार स्थित शिवालय मंदिर में चोरी हो गई। चोरी करने वाली एक महिला निकली, जिसने मंदिर के दानपात्र से 10 मिनट में करीब 4 हजार रुपए चोरी कर लिए। मंदिर के साथ लगते स्कूल के चपरासी और कंपाउंडर ने महिला को पकड़ा तो वह अपने कपड़े उतारने लग गई। जिससे घबराकर दोनों ने उसे छोड़ दिया, तब महिला भाग गई। मंदिर के पुजारी मांगेराम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
also read : बारात में डांस को लेकर बारातियों में बवाल
शहर का शिवालय मंदिर 200 साल पुराना है। मंदिर के पुजारी मांगेराम ने बताया कि मंदिर के दान पात्र को करीब डेढ़ महीने में एक बार खोला जाता है। 8 जून को करीब 1 बजकर 45 मिनट पर एक महिला मंदिर में आई व तार से दान पात्र से पैसे चोरी करने लग गई। स्कूल का चपरासी मनजीत सिंह व डिस्पेंसरी का कंपाउंडर सुनील कुमार स्कूल से मंदिर में आ रहे थे। दोनों को आते देखकर वह बाहर भाग गई। चपरासी मनजीत सिंह ने उसे पकड़ लिया तो वह अपने कपड़े उतारने लग गई। जिससे मनजीत सिंह व सुनील कुमार घबरा गए और उसे छोड़ दिया। जिसके बाद वह गली में भाग गई। दोनों ने स्कूल क्लर्क दीपक कुमार के पास जब सीसीटीवी कैमरा चेक करवाया तो उसमें महिला वारदात को अंजाम देते दिखाई गई।
also read : मौसम अपडेट : हरियाणा के इन जिलों में आज हो सकती है बूंदाबांदी
सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक महिला ने दान पात्र में एक तार डाली और उसके साथ 500- 200 के नोट बाहर निकाले। वह बार- बार इसी तार से ही पैसे दान पात्र से निकालती रही और अपने कपड़ों में छिपाती रही। महिला तार को माथे पर लगा रही थी। फिर उसे दान पात्र में डालती। यही नहीं पैसे निकालने के बाद वह पीछे भी देखती कि कहीं कोई आ तो नहीं रहा। करीब 10 मिनट में वह दान पात्र से पैसे चुराकर ले गई।In Haryana, women took off their clothes in a temple