सत्यखबर
कड़ाके की ठंड से लोगों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को राज्य में नारनौल में 0.3 डिग्री सेल्सियस और हिसार में तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ठंड का फसलों पर भी असर दिख रहा है और सुबह खेतों में पाला पड़ रहा है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a5%87/
प्रदेश में नारनौल और हिसार में रात्रि तापमान जमाव की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है। मंगलवार तड़के नारनौल में तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार सुबह तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसत विज्ञानियों का कहना है कि ठंड बढ़ने का प्रमुख कारण जम्मू कश्मीर व हिमाचल में बर्फवारी और पश्चिमी विक्षोभ का बढ़ना व दक्षिण पूर्वी हवा है। इससे वातावरण में नमी की मात्रा अधिक हो गई है। वहीं पहाड़ों से फिर से उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की तरफ बढ़ीं जिससे धरती का तापमान कम हुआ और तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली।
तीन दिनों में धुंध रोकेगी रफ्तार
हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि बीते रविवार को रात्रि को पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व हिमाचल, पंजाब में हो रही हल्की बारिश के कारण 28 दिसंबर दोपहर तक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर हो जाने की संभावना है। फिर से हवाएं उत्तर पश्चिमी अर्थात पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों मे चलने की संभावना से अगले तीन दिनों तक हरियाणा राज्य में रात्रि तापमान में गिरावट तथा नमी अधिक होने से धुंध भी बढ़ने की संभावना है। 31 दिसंबर तक राज्य में रात्रि तापमान कम रहने व कहीं-कहीं पाला गिरने की भी संभावना है।
Copper scrap reclamation techniques Bare bright copper recycling Metal waste reclamation yard
Copper cable stripping tool, Metal recovery and repurposing solutions, Copper scrap packaging techniques