सत्य खबर, चण्डीगढ़
हरियाणा के हिसार में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम काफी तेजी से चल रहा है। मंत्रियों और अधिकारियों के हवाले से खबर आ रही है कि इस हवाई अड्डे को इसी साल के अंत में शुरू करने की उम्मीद है।
निकाय मंत्री ने दी जानकारी
दरअसल हाल ही में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमाल गुप्ता ने ही इस हवाई अड्डे को लेकर बड़ी जानकारी सभी के साथ साझा की है। मंत्री ने बताया है कि अब चार दीवारी का काम पूरा होने के बाद दिसंबर 2022 से ही यहाँ बड़े जहाजों का आवागमन शुरू हो जाएगा। बचे हुए काम को भी तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा भी मंत्री ने कई योजनाओं के बारे में बात की है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
*एविएशन-हब के काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी – डिप्टी सीएम*
जल्द हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे बड़े हवाई जहाज़
मंत्री कमाल गुप्ता हिसार के न्यायिक परिसर में ज़िला बार एसोसिएशन में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इसी दौरान मंत्री ने न्यायपालिका के महत्व को बताया। मंत्री के अनुसार धारा 370, तीन तलाक और मंदिर निर्माण जैसे फैसलों में न्यायपालिका ने भी अहम रोल निभाया है। वहीं मंत्री के मुताबिक अब शहर में पंजाब एंड हरियाणा के हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच और आईआईटी संस्थान को शहर में लाने के लिए भी प्रयास जारी हैं।
हिसार में बन रहे हवाई अड्डे को लेकर भी मंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि महाराजा अग्रसेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम सही तरीके से अलग अलग चरणों में पूरा किया जाना है। मंत्री नी कहा है कि चार दीवारी का काम पूरा होने के बाद ही दिसंबर 2022 से इस हवाई अड्डे पर बड़े जहाजों का आना जाना भी शुरू हो जाएगा। हिसार शहर के विकास को भी इस हवाई अड्डे से रफ्तार मिलने वाली है।
दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होगा
हिसार मंत्री ने बताया है कि सरकार का उद्देश्य हिसार को दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर ही विकसित करने का है जिसके लिए कई योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। वहीं हिसार को साफ सिटी- सेफ सिटी बनाने के भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा है कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Aluminium scrap compactor Aluminium scrap customer engagement Scrap metal reclamation and recycling facility