सत्य खबर
हरियाणा में भीषण सर्दी और शीत लहर के साथ ही बुधवार से घना कोहरा होगा। मौसम विभाग ने 23 से 25 दिसंबर तक हरियाणा में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले प्रदेश में मंगलवार को भी कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और कई जिलों में शीत लहर का जोर रहेगा। बुधवार से मौसम बदलेगा और तीन दिन तक कोहरा छायेगा।
सोमवार को सुबह से ही कड़ी धूप निकलने के कारण प्रदेश भर में दिन का तापमान सामान्य रहा और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। सबसे कम दिन का तापमान अंबाला और रोहतक का 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल में सबसे अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
लगातार बदल रहे मौसम के साथ ही वायु गुणवत्ता एक्यूआई में भी बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में हवा बेहद खराब रही और एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया। सबसे अधिक एक्यूआई यमुनानगर का 398 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद का 334, गुरुग्राम का 329, हिसार का 302, कुरुक्षेत्र का 300 और रोहतक का एक्यूआई 312 रहा। मंडीखेड़ा का एक्यूआई सबसे कम 87, पलवल का 114 और करनाल का 118 दर्ज किया गया।
Aluminium scrap educational initiatives Aluminium scrap pelletization Metal scrap recovery and recycling