सत्य खबर, पानीपत
हरियाणा में जैसे-जैसे लॉकडाउन समाप्त होने के नजदीक जा रहा है वैसे-वैसे ही प्रदेश वासियों को यह चिंता भी सताए जा रही है कि लॉडाउन समाप्त होगा या आगे बढ़ेगा। दरअसल मरीजों की संख्या को देखते हुए तो लग रहा है कि लॉकडाउन आगे बढ़ सकता है। हालांकि निर्णय तो सरकार को करना है पर मरीजों की संख्या तो कम से कम यही बता रही है कि ज्यादा संभावना लाकडाउन के बढऩे की है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में 3 मई से कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन लगाया था।
इस दिन प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 13322 थी। जबकि अगले दिन यानि 4 मई को हरियाणा में कोरोना के मरीजों की संख्या 12885 थी। जिससे सरकार ने भी कुछ राहत महशूस की थी। वहीं लाकडाउन की घोषणा करते समय प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सपष्ट किया था कि बेशक वह एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा रहे हैं पर यह मजबूरी में लगाना पड़ रहा है। जबकि बीच में हालात ठीक हो जाते हैं तो लाकडाउन पहले भी हटाया जा सकता है।
अब जब लॉकडाउन रविवार को समाप्त होने जा रहा तो प्रदेश वासियों को यह चिंता सताए जा रही है कि लॉकडाउन समाप्त होगा या आगे बढ़ेगा। ऐसे में अगर बात की जाए प्रदेश में कोरोना के मरीजों की तो शुक्रवार को हरियाणा में पहली बार 13584 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। वहीं 14052 लोग पॉजिटिव भी हुए व 164 की मौत भी हुई।
वहीं प्रदेश में अभी 10 मई की सुबह तक लॉकडाउन है। हालांकि सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नाम से किसी ने ट्वीट कर ब्यान जारी कर दिया था कि 20 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। वहीं स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने इसे फेक बताया तथा डीजीपी मनोज यादव को आदेश दिए हैं कि इस मामले में दोषी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।
यह भी पढें:-कोरोना के उपचार में 2-DG का होगा इमरजेंसी इस्तेमाल, DRDO की दवा को DCGI ने दी मंजूरी
वहीं बात की जाए प्रदेश में लॉकडाउन बढाए जाने की तो कोरोना के मरीजों की संख्या पर ध्यान दें तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि हरियाणा में फिलहाल लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो हरियाणा सरकार इस मसले पर शनिवार या रविवार को बैठक कर आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए कोई निर्णय ले सकती है।
Scrap aluminum prices Aluminium scrap processing techniques Metal scrap reprocessing