सत्य खबर, नई दिल्ली
इन दिनों पेट्रोल की कीमतों को लेकर देश में काफी हल्ला मचा हुआ है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से अब लोग गैस ईंधन पर चलने वाले वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सीएनजी ईंधन सस्ता होने के कारण अब लोग सीएनजी कारों के प्रति अपनी रुचि बढ़ा रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले सालों में पेट्रोल और डीजल के बीच घटती कीमत का अंतर घरेलू यात्री वाहन में पेट्रोल और सीएनजी कारों की ओर बदलाव को गति देने की संभावना है।
कम है कीमत
आज के समय में लोगों द्वारा सीएनजी कारों का पसंद किया जाना मात्र सीएनजी के सस्ते होने का कारण है। वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन काफी त्रस्त है। कोरोना काल में बजट एक सार्वभौमिक बाधा बन रहा है। सीएनजी की कीमतें डीजल और पेट्रोल के मुकाबले काफी कम हैं।
इलेक्ट्रिक वाहन की तुलना में ज्यादा किफायती
वर्तमान में भारतीय बाजार में केवल पांच इलेक्ट्रिक वाहन हैं। इन वाहनों की कीमत 10 लाख रुपये तक है। वहीं बाजार में सीएनजी वाहन इसके सामने काफी सस्ते हैं। उदाहरण के तौर पर एंट्री.लेवल सीएनजी कार मारुति सुजुकी ऑल्टो की कीमत 4.33 लाख रूपए तक है। वहीं इस रेंज में निकटतम इलेक्ट्रिक वाहन टाटा टिगोर म्ट है, जो 9.5 लाख रूपये से शुरू होती है।
इको फ्रेंडली
सीएनजी कारें पूरी तरह से इको फ्रैंडली होती हैं। पेट्रोल और डीजल वाहनों से कई प्रकार जहरीली गैसें निकल कर वातावरण को नुकसान पहुंचाती हैं। वहीं इन वाहनों से किसी प्रकार की जहरीली गैस का उत्पादन नहीं होता है। इसके साथ ही यदि आप अपने आस-पास रिफि लिंग स्टेशन नहीं पाते हैं तो आपातकालीन स्थिति में पेट्रोल आपके उद्देश्य की पूर्ति कर सकता है।
यह भी पढें:-हरियाणा में समाप्ति की ओर लॉकडाउन, क्या फिर बढे़गा लॉकडाउन
Aluminium scrap export-import trends Scrap aluminium insurance Scrap metal reclaiming yard services