सत्य खबर, चंडीगढ़
हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत लगाए गए लॉकडाउन को अब 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। सरकार ने गत सप्ताह हरियाणा में लॉकडाउन 5 जुलाई तक बढ़ाया था। इस दौरान कई छूट भी दी गई थी। ये छूट अब ऐसे ही जारी रहेंगी।
अब तक ये हैं छूट
धार्मिक स्थल एक बार में 50 लोगों की मौजूदगी रह सकती है।
सभी कारपोरेट आफिस पूरी हाजिरी के साथ खुल रहे हैं।
ओपन स्पेस में 50 लोगों के जमा होने की अनुमति।
विश्वविद्यालयों के कैंपस खोलने की अनुमति, लेकिन इनमें फिलहाल रिसर्च स्कालर ही आ सकेंगे।
विश्वविद्यालयों में लैब में प्रैक्टिकल के लिए भी छात्र-छात्राओं को अनुमति
विश्वविद्यालयों में शिक्षक सिर्फ उन विद्यार्थियों की क्लास ले सकेंगे, जिनके पढ़ाई में कुछ डाउट्स (संशय) हैं। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को लिए 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।
खेल स्टेडियम पहले ही खोल दिए थे, लेकिन अब इनमें आउटडोर गेम्स भी हो गए हैं।
दुकानें खुलने का समय सुबह नौ बजे और बंद करने का समय रात आठ बजे है।
माल सुबह 10 बजे से रात को आठ बजे तक खुल रहे हैं।
रेस्टोरेंट, बार (होटल व माल समेत) का समय सुबह 10 बजे खुलकर रात 10 बजे तक है।
बंद होंगे, लेकिन बैठने की क्षमता 50 फीसद ही रखी गई है। खाने की होम डिलीवरी रात 10 बजे तक की जा सकेगी।
Aluminium scrap inventory Aluminium scrap tertiary processing Metal scrap repurposing