सत्य खबर, हरियाणा
हरियाणा सरकार ने छह हजार पुरुष और महिला कांस्टेबल की भर्ती रद्द कर दी है। अब सरकार यह भर्ती नए सिरे से करेगी। इसमें राहत वाली बात यह है कि अब पुलिस विभाग में 7298 पद भरे जाएंगे, जिसमें 5500 पुरुष और 1100 महिला कांस्टेबल के होंगे। इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार 698 पदों के साथ दुर्गा-वन महिला बटालियन गठित की जाएगी।
इसके साथ ही नई भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को आयु में पांच साल की छूट मिलेगी। पुलिस विभाग ने कर्मचारी चयन आयोग को छह हजार पदों की जगह अब 7298 पदों पर भर्ती का नया पत्र भेजा है। छह हजार पदों के लिए लगभग पांच लाख युवाओं ने आवेदन किया हुआ है। एडीजीपी, मुख्यालय कला रामचंद्रन ने मंगलवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को पत्र भेजकर छह हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने और दस फीसदी पद बढ़ाते हुए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।
इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ज्यादा युवा शामिल हो सकें, इसलिए पुलिस ने नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध आयोग से किया है।
Recycling resources for aluminum scrap Aluminium scrap secondary markets Scrap yard operations
Scrap metal derivative production Ferrous material recycling feasibility Scrap iron reuse
Ferrous reclamation services, Scrap iron yard, Metal recycling certification