सत्यखबर,जींद
हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 800 पार पहुंच गया है। गुरुवार को 15 नए मरीज सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा 14 मरीज अकेले फरीदाबाद में मिले हैं। इसके अलावा 1 मरीज महेंद्रगढ़ जिले में मिला है। हरियाणा में अब कुल मरीजों की संख्या 810 पहुंच गई है, जबकि गुरुवार को पूरे हरियाणा से किसी भी मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली। ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 418 पहुंचा हुआ है। फरीदाबाद में मिले 14 मरीजों में एक साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ-साथ एक पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिला है।
फरीदाबाद में आया मरीजों के आंकड़े में उछाल
फरीदाबाद में गुरुवार को 14 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद वहां कुल मरीजों की संख्या 133 पहुंच गई है। यहां भारत कॉलोनी में एक 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला, उसे कई दिनों से बुखार, कफ व शरीर में दर्द के अलावा कमजोरी के लक्ष्ण थे, जिसके चलते वह सर्वोदय अस्पताल में 12 मई को दाखिल हुआ, जिसका कोरोना टेस्ट किया गया ओर रिजल्ट पॉजिटिव आया। फरीदाबाद के आदर्श नगर मोहल्ले में एक साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसे दांत निकलने व बुखार के चलते अस्पताल लाया गया था। जब कोरोना का टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां 38 वर्षीय व्यक्ति का भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, जो मोहाली का रहने वाला है और मुंबई से लौटा था। वह मुंबई में डिजाइनर का काम करता है और 5 महीने बाद आया था। कोरोना टेस्ट करवाया तो पॉजिटिव मिला। सेक्टर-10 में रहने वाली 41 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह हाउस वाइफ है, ज्वाइंट फैमिली में रहती है, परिवार में से एक सदस्य सब्जी बेचने का काम करता है। जिस वजह से कोरोना पॉजिटिव हुई। सेक्टर-62 में चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिला था, जिसकी पत्नी व दो बेटियां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा तीन कोरोना पॉजिटिव एसजीएम नगर के बताए गए है, जो कि जमात से संबंधित है।
हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 810 पहुंचा
हरियाणा में अब तक गुडग़ांव में 166, सोनीपत में 120, फरीदाबाद में 133, झज्जर में 84, नूंह में 59, अम्बाला में 42, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 23, जींद में 20, करनाल में 15, यमुनानगर में 8, सिरसा, रोहतक और फतेहाबाद में 7-7, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 6-6, हिसार और चरखी दादरी में 4-4, कैथल और कुरुक्षेत्र में 3-3 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। प्रदेश में अब कुल 418 मरीज ठीक हो गए हैं। गुडग़ांव में 62, फरीदाबाद में 58, नूंह में 57, सोनीपत में 54, अम्बाला में 38, पलवल 34, झज्जर में 24, पानीपत में 22, पंचकूला में 18, जींद में 10, करनाल में 5, सिरसा और यमुनानगर में 4-4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।
Aluminium recycling legislation Aluminium scrap identification Scrap metal relocation and recycling