सत्य खबर, नई दिल्ली
हरियाणा में गर्मी से परेशान लोगों को अगले दो घंटे बाद गर्मी से राहत मिलने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। हालांकि पूरे प्रदेश में एक साथ बारिश नहीं होगी पर मौसम में राहत पूरी हरियाणा को मिलेगी। वहीं आज बुधवार से मानसून हरियाणा में दस्तक देगा।
प्रदेश वासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून बुधवार से फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं।
29 जून का राशिफल : इन राशि वालों का बन रहा सैर सपाटे का योग
दरअसल पिछले काफी दिनों से प्रदेश वासी भीषण गर्मी से दो-चार हो रहे थे। जिसके बाद मौसम ने करवट ली और पिछले कई दिनों से प्रदेश वासियों को फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। एक बार फिर तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिली। वहीं रविवार व सोमवार को तो कई जिलों में गर्मी कहर बनकर बरपी। ऐसी उमस बनी की लोगों को पंखें के नीचे भी राहत नहीं मिल पाई। वहीं इसी बीच एक राहत भरी खबर आ रही है कि 29 जून से राज्य में फि र से तूफान के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना बन रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में प्री मानसून हवाओं तथा एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 16 जून रात्रि से प्री मानसून वर्षा की गतिविधियां शुरू हुई थी। जिससे राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में पिछले चार-पांच दिनों से बादल और हवाओं के साथ बारिश हुई है। जिसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहा जबकि 29 जून से राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस साल मानसून समय से कुछ पहले ही प्रदेश में प्रवेश कर रहा है। इससे प्रदेश के लोगों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं किसानों को बहुत ही फायदा होगा। दरअसल प्रदेश के अधिकतर जिलों में इस समय धान की रोपाई का काम चल रहा है। जिसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में बारिश उनके लिए सोने पे सुहागे वाला काम करती है।
वहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून से 2 जुलाई तक प्रदेश में मेघ राजा जमकर बरसने वाले हैं. 29 और 30 जून को उत्तर और दक्षिण पूर्व हरियाणा में झमाझम बारिश के आसार हैं. बारिश के साथ गरज-जमक और तेज हवाएं भी चलेंगी. उत्तर हरियाणा के जिलों चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में तेज बारिश होने के आसार हैं. वहीं दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून को सबसे ज्यादा बारिश और तूफान की संभाना है.
वहीं दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों की बात करें तो सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में उत्तर हरियाणा की अपेक्षा कम बारिश होगी. यहां कुछ स्थानों पर तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. तेज बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.
Scrap aluminium demand forecast Aluminium scrap yard management Metal commodity trading