सत्य खबर, नई दिल्ली
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर भारत के राष्ट्रपति ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ने 12 विश्वविद्यालयों के लिए कुलपतियों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है।
इन विश्वविद्यालयों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा दक्षिण बिहार गया का केंद्रीय विश्वविद्यालय, मणिपुर विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी और बिलासपुर का गुरु घासीदास विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। जिनके लिए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरूवार को राज्य सभा को सूचित किया था कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के 22 पद रिक्त हैं जिनमें से 12 पदों के लिए नियुक्तियों पर विजिटर द्वारा पहले ही अंतिम निर्णय ले लिया गया है।
ये भी पढ़े…पेगासस मामले में पाकिस्तान ने भारत पर लगाया इमरान खान की जासूसी का आरोप…
डाँ.टंकेश्वर बने हरियाणा के कुलपति।महाराष्ट्र के राज्यपाल व राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भगत सिंह कोश्यारी ने हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी राजीव कानितकर को महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। वहीं केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा का कुलपति प्रो.डा.टंकेश्वर कुमार को बनाया गया है। अन्यों की जानकारी के लिए देंखे सूची।
Aluminium disposal solutions Scrap aluminium rejuvenation Scrap metal reuse
частная медицинская клиника здорового образа жизни медицинская справка купить где можно купить медицинскую справку в Москве