सत्य खबर । चंडीगढ़
प्रदेश में बुधवार कोरोना (Covid-19) के 1407 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 1588 ठीक हुए हैं। लेकिन मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है। एक ही दिन में 29 लोगों की जान गई है। अब मौतों का आंकड़ा 2664 हो गया है। जबकि 2,48,796 पॉजिटिव मरीजों में से 2,33,696 ठीक हो चुके हैं। अभी प्रदेश में 12,436 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 313 की हालत सीरियस है। 32 वेंटीलेटर पर हैं तो 281 ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम से सांसे ले रहें हैं।
राज्य में 24 घंटे में 29 मरीजों की जान गई है। फरीदाबाद में आठ तो हिसार में पांच की मौत हुई। गुड़गांव में तीन, पानीपत, सोनीपत व फतेहाबाद में दो-दो मरीजों ने दम तोड़ा है। अंबाला, यमुनानगर, रोहतक, महेंद्रगढ़, झज्जर, भिवानी व रेवाड़ी में एक-एक नई मौत हुई है।
गुड़गांव में 436, फरीदाबाद में 218, हिसार में 88, रोहतक में 72, सोनीपत में 65, भिवानी में 60, अंबाला व पानीपत में 50-50, सिरसा में 47, रेवाड़ी में 45, करनाल में 44, पंचकूला में 40, कुरुक्षेत्र में 38, फतेहाबाद में 37, झज्जर में 33, जींद में 28, पलवल में 15, यमुनानगर में 13, चरखी दादरी में 10, नूंह में 9, कैथल में 6 व महेंद्रगढ़ में 3 नए मरीज मिले हैं।
गुड़गांव में 678, फरीदाबाद में 247, सोनीपत में 77, रोहतक में 72, हिसार में 71, पानीपत में 63, जींद में 62, कुरुक्षेत्र में 68, करनाल में 41, अंबाला में 37, सिरसा में 32, पंचकूला में 31, यमुनानगर में 23, झज्जर में 20, भिवानी में 18, कैथल में 16, पलवल व फतेहाबाद में 10-10, रेवाड़ी में 8, महेंद्रगढ़ व नूंह में 7-7 मरीज ठीक हुए हैं।
Scrap aluminium price analysis Aluminium scrap reprocessing technologies Metal recycling yard
Metal salvage center Ferrous scrap processing laws Iron metal repurposing
Ferrous material employee training, Iron scrap, Metal scrap heap