सत्यखबर, चंडीगढ़। 2 BJP leaders join Congress
हरियाणा कांग्रेस में अन्य दलों से नेताओं की बंपर जॉइनिंग का दौर जारी है। आज चंडीगढ़ में भाजपा छोड़कर जिला परिषद जींद के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र घनघस, ब्राह्मण सभा सफीदों के पूर्व अध्यक्ष मा.ओम प्रकाश अत्री, पूर्व सरपंच रमेश, सतीश शर्मा (पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य) मास्टर जयपाल सिंह बागडू, डॉ सुरेंद्र करसिन्धु, डॉ रघुबीर सिंह करसिंधु व सतीश शर्मा रत्ताखेड़ा ने कांग्रेस का दामन थामा। इनके साथ इनेलो छोड़कर कृष्ण साहनपुर ने भी कांग्रेस में शामिल हुए। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन की।
also read:
हरियाणा विस सत्र में मोनू मानेसर के समर्थन में खुलकर आए विधायक जरावता
एक से अधिक बैंक खाते वाले करें यह काम नहीं तो होगा नुकसान
इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विश्वास दिलाया कि सभी लोगों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। नई ज्वाइनिंग से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस में शामिल होने पर जिला परिषद जींद के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र घनघस ने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार लोगों का शोषण कर रही है। प्रदेश में आज बेरोजगारी, महंगाई और अपराध चरम पर है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के छोटे-छोटे कामों के लिए भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। इसलिए जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने भाजपा-जजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। स्पष्ट हो चुका है कि आने वाला समय हरियाणा में कांग्रेस का होगा और पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जवाइनिंग के मौके पर सफीदों विधायक सुभाष गांगोली, विधायक नीरज शर्मा और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम कुंडू भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। 2 BJP leaders join Congress
Aluminium scrap purification Scrap aluminium treatment Metal disposal facility