हरियाणा

हादसा : हरियाणा में काम करते हुए मिट्टी के नीचे दबने से गई 2 मजदूरों की जान

2 laborers lost their lives after getting buried under soil while working in Haryana

सत्य खबर, पानीपत । पानीपत जिले के समालखा कस्बे में डिडार नहर से मिट्‌टी निकालते हुए एक बड़ा हादसा हुआ है। अचानक मिट्‌टी खिसकने से 8 श्रमिक नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया।

Haryana: कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने दी ऑपरेशन सिंडूर की जानकारी, दीपेंद्र हुड्डा ने क्या कहा?
Haryana: कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने दी ऑपरेशन सिंडूर की जानकारी, दीपेंद्र हुड्डा ने क्या कहा?

बचाव कार्य के दौरान 6 श्रमिकों को तुरंत ही बाहर निकाल लिया गया। जबकि, दो श्रमिकों को निकालने में समय लग गया। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमित (24) निवासी बदायूं, यूपी व देवेश (18) निवासी बरेली यूपी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम को हुआ था। ढीडार गांव में नदी के पुल बनाने का काम चल रहा है। यहां श्रमिक कई दिनों से काम कर रहे थे। शुक्रवार शाम 7:30 बजे काम करते हुए अचानक मिट्‌टी के नीचे 8 मजदूर दब गए थे। जिनमें से 6 को कुशल निकाल लिया गया था। जबकि दो की हालत नाजुक थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की शनिवार को मौत हो गई।

Vinesh Phogat On Operation Sindoor: जुलाना से गूंजी जय हिंद की गूंज, विनेश फोगाट का सेना को सलाम
Vinesh Phogat On Operation Sindoor: जुलाना से गूंजी जय हिंद की गूंज, विनेश फोगाट का सेना को सलाम

Back to top button