हरियाणा

Haryana News: हरियाणा में इस दिन से लागू होंगे 3 नए आपराधिक कानून, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते आपराधिक मामलों के मद्देनज़र, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य में तीन नए आपराधिक कानून 28 फरवरी से लागू किए जाएंगे, जो पहले 30 मार्च से लागू होने वाले थे। इस निर्णय के साथ, हरियाणा पहला राज्य बनेगा जो इन तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करेगा। Haryana News

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा गृह और पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक के बाद की, जिसमें उन्होंने राज्य में अवैध विदेश यात्रा, घुसपैठ, और अवैध अप्रवास पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। सीएम ने यह भी बताया कि फरवरी-मार्च में शुरू होने वाले बजट सत्र में अवैध इमीग्रेशन को रोकने के लिए एक नया कानून प्रस्तावित किया जाएगा। Haryana News

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

ये तीन नए कानून होंगे लागू

  1. भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023
  2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023
  3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023

यह बदलाव भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह ले लेंगे। Haryana News

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button