सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
आगामी 8 मार्च को हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति व जनवादी महिला समिति की शहर इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में धर्मसिंह कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें स्वस्थ मनोरंजन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही कॉलोनी की सामुहिक समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक मांगपत्र प्रशासन को सौंपा जाएगा। उक्त जानकारी इकाई सचिव मा. प्रमोद कुमार ने शहीद भगत सिंह अध्ययन केन्द्र में हुई प्रैस को जारी विज्ञप्ति में दी। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान जगवंती ने की। बैठक का संचालन करते हुए सचिव ने समीक्षा रिपोर्ट पेश की। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार व प्रदीप शर्मा ने 8 मार्च को मनाए जाने वाले महिला दिवस के महत्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में कारखानों का विकास होने पर भी महिलाओं का शोषण व्यापक पैमाने पर जारी रहा। जिसके विरोध में अंतर्राष्ट्रीय महिला नेत्री क्लारा जेटकिन के नेतृत्व में महिलाओं की महत्वपूर्ण समस्याओं को जोरशोर से उठाया गया था। बैठक में जगवंती, प्रमोद कुमार, माया देवी, चांदीराम, रोशन लाल, वेदप्रकाश, सुरेश राठी, धन्नो देवी, बिमला, पिंकी, बीरमती, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
Aluminium scrap value maximization Aluminum scrap inventory management Metal reclamation and recycling solutions