सत्यखबर, चंडीगढ़
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की वाहवाई पूरा देश कर रहा है. बेशक महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल से चूक गई. शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हरा दिया. लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया है. भारतीय महिला टीम की इस अचीवमेंट पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली सभी 9 खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
शुक्रवार यानी 6 अगस्त को भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल खेला. दूसरे क्वार्टर का अंत होते होते भारत शानदार वापसी करने की कोशिश भी की. भारत ने मैच को 1-3 से बढ़त बना ली थी. गुरजीत कौर ने भारत के लिए दो गोल किए. वहीं वंदना कटारिया ने एक गोल किया, लेकिन आखिरी राउंड भारतीय टीम के पक्ष में नहीं रहा और ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से भारतीय टीम को हरा दिया. भारत की बेटियों ने इस हार के बावजूद सेमी फाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया है।
आपको बता दें कि भारत की महिला हॉकी टीम में हरियाणा की 9 खिलाड़ी हैं. टीम की कप्तान भी हरियाणा की रानी रामपाल हैं. रानी रामपाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं.
ये भी पढ़ें :- हार के डर से कजाक पहलवान ने रवि दहिया को दांत से काटा, फिर भी दर्द सहते हुए चटाई धूल
इसके साथ ही भारतीय महिला टीम में हिसार जिले से 2, कुरुक्षेत्र 3 और सोनीपत से 3 और एक खिलाड़ी सिरसा से है, जो भारत की हॉकी टीम में खेल रही हैं. और देश का नाम रोशन कर रही हैं।
Aluminium sustainable recycling Aluminium recycling quality standards Metal waste remanufacturing
Metal waste warehousing Ferrous waste remanufacturing Iron scrap recovery strategies
Ferrous scrap recycling best practices, Iron recovery plant, Metal waste recovery center