कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार रात अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया। दरअसल, वे दोपहर को दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल ने इस दौरान ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं।
ALSO READ: थाने में महिला ने निगला जहर, खाकी पर कार्रवाई ना करने का आरोप
उनके सफर का एक वीडियो कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल को 12 घंटे पहले यूपी की राजधानी लखनऊ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, लखनऊ पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ALSO READ: नार्को टेस्ट पर बोले बृजभूषण शरण, कहा- सभी खिलाड़ियों का भी टेस्ट हो
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘यूनिवर्सिटी के छात्रों से, खिलाड़ियों से, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से , डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से आखिर क्यों मुलाकात कर रहे हैं राहुल गांधी? क्योंकि वो इस देश लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं।’
ALSO READ: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, 9 महीने पहले हुई थी शादी…
‘ उनको ऐसा करते देख एक विश्वास सा झलकता है, कोई तो है जो लोगों के साथ खड़ा है, कोई तो है जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने को तैयार है। कोई तो है जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है। धीरे-धीरे यह एहसास हो रहा है कि यह देश लौट जाना चाहता है मोहब्बत और अमन के रास्ते पर, धीरे से यह देश आखिर चल ही पड़ा है राहुल गांधी के साथ।’
ALSO READ: दिन के साथ रातों को भी बढ़ रही गर्मी, जानिए कैसे रहेंगे मौसम के तेवर
हरियाणा कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि राहुल शिमला में सोनिया से मिलने के लिए पहुंचे हैं। सोनिया इन दिनों शिमला में प्रियंका गांधी के फार्म हाउस में रह रही हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला भी उन्होंने शिमला में रहते हुए ही किया था। कर्नाटक में चुनावी रैलियों के बाद सोनिया और प्रियंका 12 मई को यहां आ गई थीं। तब से यहीं रुकी हैं। प्रियंका का यह फॉर्म हाउस शिमला से 14 किमी दूर छराबड़ा में है। इसे करीब 7 साल पहले बनाया गया था। तब से गर्मियों की छुटि्टयां बिताने के लिए गांधी परिवार के मेंबर यहां आते रहते हैं। Rahul Gandhi arrived in a truck from Ambala to Chandigarh.